Breaking News : भारतीय ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
Breaking News: Dhruv Helicopter crashed, three including pilot killed
News Desk (Sudhanshu Singh) : भारतीय तटरक्षक बल का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर रविवार को गुजरात के पोरबंदर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में दो पायलट और एक क्रू सदस्य समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। आईसीजी अधिकारियों ने बताया कि विमान में दो पायलट समेत कुल तीन सदस्य तैनात थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही तीनों की मौत की खबर सामने आई है l
हालांकि यह दुर्घटना क्यों और कैसे हुई यह जानकारी आनी अभी बाकी है।


