Stampede in Mahakumbh : महाकुंभ भगदड़ में 17 की मौत, अखाड़ों ने रद्द किया स्नान

News Desk (चन्दन शर्मा): महाकुंभ में बुधवार रात तकरीबन डेढ़ बजे एक घाट पर भगदड़ (Stampede in Mahakumbh) मच गई. जिसमें अबतक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
यह घटना मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान से पहले हुई है. पत्रिका ने चश्मदीदों के हवाले से लिखा है कि एकाएक भीड़ बैरियर तोड़ते हुए लोगों पर चढ़ गई, जिससे भगदड़ मच गई।
वहीं इस भगदड़ (Stampede in Mahakumbh) के बाद एम्बुलेंस लगातार घायलों को शहर की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए।इसके अलावा शवों को भी ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में आज संगम स्नान करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी भी रहेंगे साथ
इस संबंध में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओएसडी आकांक्षा राणा ने बताया कि कुछ जगहों पर बैरियर टूटने की खबर है, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है।
सूचना के अनुसार महाकुंभ में भगदड़ (Stampede in Mahakumbh) के बाद सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या का स्नान रद्द कर दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि भगदड़ की घटना के कारण मौनी अमावस्या का स्नान रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सारे साधु-संत स्नान के लिए तैयार थे, लेकिन घटना को देखते हुए जनहित में यह फैसला लिया गया।


