सेंट जोसेफ स्कूल, हाटा का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
कुशीनगर(प्रगति गुप्ता): सेंट जोसेफ स्कूल, हाटा का वार्षिकोत्सव नगरपालिका परिषद हाटा स्थित उत्सव मैरिज हाल में मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, समूहगान और सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रहा। इस भावनात्मक प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया और तालियों की गूंज से पूरा हॉल गूंज उठा। नन्हें कलाकारों ने सैनिकों के साहस, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद और सजीव मंच सज्जा के माध्यम से जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक मोहन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
विद्यालय के संचालक प्रतिनिधि श्री जितेंद्र मद्धेशिया ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'