गोरखपुर: दो शातिर चोर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Gorakhpur: Two clever thieves arrested with stolen goods, police made a big disclosure

सहजनवा,गोरखपुर:सहजनवा पुलिस ने 15 मई की रात डोहरिया कला और बीकौरा गोदाम से हुई चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में और सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह के नेतृत्व में थाना सहजनवा की टीम – थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव तथा कांस्टेबल शुभम सिंह – संदिग्धों और वारंटियों की तलाश में गश्त कर रही थी।


Read more: गोरखपुर: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


इसी दौरान टीम को मुड़कटीया मोड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान चोरों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें एल्यूमिनियम कटर मशीन, टुल्लू पंप और दो गैस सिलेंडर शामिल हैं। पूछताछ में चोरों की पहचान दुर्बल पुत्र हरिलाल और पिंटू उर्फ सचिन कुमार पुत्र रामकरन, दोनों निवासी बाहिलपार, के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.