कुशीनगर: डायट कुशीनगर में भव्य “पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन 2025” का आयोजन, बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव

Kushinagar: Grand "Old Trainee Conference 2025" organized at DIET Kushinagar, BTC and D.El.Ed trainees shared their experiences

पडरौना, कुशीनगर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कुशीनगर में “पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन 2025” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 1996 से अब तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बीटीसी और डीएलएड के सैकड़ों पूर्व प्रशिक्षु शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्रशिक्षुओं को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों से वर्तमान प्रशिक्षुओं को मार्गदर्शन देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राम जियावन मौर्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “पूर्व प्रशिक्षुओं की सफलता ही डायट की असली उपलब्धि है।”


Read more: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,स्थिति नाजुक,ट्रामा सेंटर रेफर


वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने पूर्व प्रशिक्षुओं को समाज और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणास्पद योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।

कार्यक्रम में शामिल सभी पूर्व प्रशिक्षुओं ने अपने प्रेरणादायक अनुभव और सफलता की रणनीतियां साझा कीं, जिसमें अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और सतत अध्ययन पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों के लिए यह सत्र अत्यंत लाभकारी रहा।

सम्मेलन का संयोजन कर रहे नोडल अधिकारी शिव नाथ चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि,
“पिछले वर्ष से डायट में नियमित रूप से ‘पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है और यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा। इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और संस्थान की साख में लगातार वृद्धि हो रही है।”

इस अवसर पर शिक्षण, संगीत और खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
गिरधर प्रसाद मौर्य, परमानंद यादव, सुधीर श्रीवास्तव, चंद्रशेखर कुमार, वेद शंकर गुप्ता, मुकेश कुमार, धनंजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. अख्लाक अहमद, डॉ. कमलेश कुमार, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, विशाल मिश्रा, अनूप कुमार, अभिषेक रस्तोगी सहित कई अन्य पूर्व प्रशिक्षु।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.