सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,स्थिति नाजुक,ट्रामा सेंटर रेफर

 

अजित कुमार सिंह

नगसर। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय तिवारी शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मलसा-उतरौली मार्ग पर कुलहरिया गांव के पास रात लगभग 8 बजे हुई।तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को पहचाना और उनके गांव सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल गाजीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घायल के परिजनों के अनुसार, संजय तिवारी ढ़ढ़नी से बाजार करके घर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। वर्तमान में उनकी हालत वाराणसी ट्रामा सेंटर में गंभीर बनी हुई है।
नगसर थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद बेलोरे चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.