प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हाटा बुजुर्ग के लोग गदगद: ग्राम प्रधान कमलेश चंद होंगी स्वतंत्रता दिवस समारोह की विशिष्ट अतिथि

People of Hata Bujurg are overjoyed on the invitation of the Prime Minister: Village head Kamlesh Chand will be the special guest of Independence Day celebrations

गगहा,गोरखपुर,गोरखपुर जिले के विकासखंड गगहा की ग्राम पंचायत हाटा बुजुर्ग इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कारण है गांव की महिला प्रधान कमलेश चंद को स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने का प्रधानमंत्री कार्यालय से विशेष निमंत्रण मिला है। इस सम्मानजनक आमंत्रण से ग्रामवासी उत्साहित और गर्वित हैं।

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल

देश की आजादी के 78 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हाटा बुजुर्ग की प्रधान कमलेश चंद भी अपने परिवार सहित भाग लेंगी। यह अवसर उन्हें भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए चयन सूची के आधार पर मिला है। पूरे प्रदेश से केवल 5 पंचायत प्रतिनिधियों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने का आमंत्रण प्राप्त हुआ है, जिसमें हाटा बुजुर्ग की प्रधान का नाम शामिल होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिल रहा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

प्रधान कमलेश चंद को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा और उन्हें रात्रिभोज में भी आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान ग्राम पंचायत हाटा बुजुर्ग में शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन जैसे क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं दो बार सम्मानित

प्रधान कमलेश चंद को पूर्व में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

  • वर्ष 2020-21 और 2022-23 में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जैविक खेती में उत्कृष्ट योगदान और पूरे गांव को सीसीटीवी निगरानी में लाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

  • वर्ष 2018 में, ग्राम पंचायत को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिला था, जिसे महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में हाटा बुजुर्ग को पहचान मिली।


    Read more: गोरखपुर: दो शातिर चोर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा


पंचायत विकास का उदाहरण बनी हाटा बुजुर्ग

आज हाटा बुजुर्ग ग्राम पंचायत सड़क, स्वच्छता, सुरक्षा और डिजिटल निगरानी के क्षेत्र में मिसाल बन चुकी है। गांव की हर गली और मजरा पक्की सड़कों से जुड़ा हुआ है, और ग्राम सचिवालय से पूरे गांव की सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जाती है।

प्रधान कमलेश चंद को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रण और सम्मान मिलने से हाटा बुजुर्ग गांव पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह सम्मान न सिर्फ प्रधान के लिए बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए गौरव का विषय है।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.