अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक सवार पलटा,गंभीर रूप से घायल,रेफर

oplus_131072

सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के समीप अपने भाई के पास जा रहा एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। एक राहगीर के द्वारा घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति को ही घायल के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इधर प्राथमिक उपचार के बाद घायल का स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार बबुरा आरा बिहार के संजय पासवान 28 वर्ष पुत्र काली पासवान कपड़े की फेरी का कार्य करते हैं। वह काम खत्म करके नुआव बिहार से गाजीपुर अपने भाई के पास जा रहा था तभी बहुअरा गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे इन्हें गम्भीर चोट आई। काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद बहुआरा गांव निवासी एक व्यक्ति उस रास्ते से गुजर रहा था। तो उसने घायल की मदद करनी चाही। उसने तत्काल पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

आरोप है कि मौके पर पहुंचे पीआरबी 112 पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति को ही डांट फटकार कर जबरदस्ती एम्बुलेंस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेज दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पुलिस के डर से मैं अपनी मोटरसाइकिल वही घटना स्थल पर रास्ते मे ही छोड़कर अस्पताल आया हु। बताया कि सम्बंधित पीआरबी पुलिस कर्मियों ने कहा कि तुमने सूचना दिया है तुम ही इसे लेकर अस्पताल जाओ। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी भदौरा लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सक आशीष राय ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इस बाबत दिलदारनगर थाना अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.