भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, कहा प्रत्येक व्यक्ति के यहां सहायता पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

सेवराई। मंगलवार की रात से गंगा के जलस्तर में ठहराव होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव गंगा और कर्मनाशा नदी मे आई बाढ़ से प्रभावित है मंगलवार की दोपहर सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार ने मां कामाख्या धाम में बने बाढ़ शरणार्थी शिविर से रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा, बीरउपुर नगदीलपुर, अठ्ठहठा आदि गांव में राहत सामग्री का वितरण करवाया।
तो वही भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मोटर बोट के जरिए बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर उनका हाल जाना। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि बाढ़ से ग्रसित प्रत्येक व्यक्ति के यहां सहायता पहुंचाना सरकार का लक्ष्य
है हम उनकी सभी मूलभूत जरूरत के साथ-साथ अच्छे से अच्छी सेवाएं प्रदान करने में लगे हुए हैं। उन्होंने रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बिरउपुर, हसनपुरा आदि गांव का दौरा कर जायजा लिया। उक्त अवसर पर जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह,विश्वजीत सिंह, पंकज राय, विकास राम, अमित पांडे,जितेंद्र उपाध्याय,संजय सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।


