Lucknow News: लखनऊ के फाइव स्टार होटल में परोसा गया चिली मशरूम के जगह चिली चिकन
Lucknow News: Chilli chicken served instead of chilli mushroom in Lucknow's five star hotel.
News Desk (सलोनी विश्वकर्मा ):लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां ग्राहक को वेज डिश की जगह नॉनवेज परोस दी गई। ग्राहक को यह गलती खाने के बाद पता चली। बताया जा रहा है कि होटल कर्मचारियों ने चिली मशरूम के बजाय चिली चिकन परोसा। जब ग्राहक ने इसका विरोध किया, तो होटल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं दिया।
इससे पहले मेरठ में भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। नाराज ग्राहक ने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।
क्या है पूरी कहानी:-
लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में स्टाफ की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बाराबंकी में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, जो लखनऊ के शालीमार पैराडाइज में रहते हैं, अपने दोस्तों के साथ मंगलवार शाम को गोमतीनगर के एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे।
डिनर के दौरान सत्येंद्र ने चिली मशरूम ऑर्डर किया। जब डिश सर्व की गई, तो वेटर ने भी पुष्टि की कि यह चिली मशरूम ही है। हालांकि, बाद में पता चला कि उन्हें गलत डिश परोसी गई थी।
डिनर के बाद सत्येंद्र प्रताप सिंह को पता चला कि जिस डिश को उन्होंने वेज समझकर खाया था, वह वास्तव में नॉनवेज थी। चिली मशरूम के बजाय उन्हें चिली चिकन परोसा गया था। जब इस बारे में होटल मैनेजर से बात की गई, तो उन्होंने गलती स्वीकार की लेकिन बिल में कोई रियायत देने से इनकार कर दिया।
नाराज होकर सत्येंद्र ने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर गोमतीनगर इंस्पेक्टर ने कहा कि डिनर टेबल पर पांच लोग थे, जिनमें से दो शाकाहारी और तीन मांसाहारी थे। संभवतः इसी वजह से होटल स्टाफ से यह चूक हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


