Kushinagar Passport Office: 26 अप्रैल से शुरू होगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

कुशीनगर: जनपद के नागरिकों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि कुशीनगर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (Kushinagar Passport Office) की शुरुआत होने जा रही है। इसका शुभारंभ 26 अप्रैल को भारत सरकार के विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण सुविधा का श्रेय राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह को जाता है, जिन्होंने लगातार संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश मंत्रालय से संपर्क कर इस केंद्र को स्वीकृति दिलाई। कुंवर आरपीएन सिंह ने बीते महीने स्वयं इस केंद्र का स्थल निरीक्षण भी किया था और अप्रैल माह में इसके उद्घाटन की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर: एकलौते बेटे की हत्यारोपितो के खिलाफ अनशन पर बैठी माँ को सपा नेता मधुरश्याम राय का समर्थन
यह पासपोर्ट सेवा केंद्र रविंद्र नगर धूस स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बगल में स्थापित किया जा रहा है। जब तक डाक विभाग की नई बिल्डिंग तैयार नहीं हो जाती, तब तक यहीं से केंद्र का संचालन किया जाएगा।
यह सेवा केंद्र न केवल कुशीनगर के नागरिकों को लाभान्वित करेगा, बल्कि बिहार के सीमावर्ती जिलों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए गोरखपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
कुशीनगर मंडल का यह दूसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र होगा, जो क्षेत्रीय विकास के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है। यह सुविधा स्थानीय युवाओं, छात्रों, प्रवासी कामगारों और विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। इस परियोजना को विदेश मंत्रालय और संचार मंत्रालय के सहयोग से अत्यंत शीघ्रता के साथ साकार किया गया है।
जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


