दिलदारनगर में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी का परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

सेवराई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा तहसील क्षेत्र के न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल दिलदारनगर में आयोजित की गई ।

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए कुल 480 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें से केवल 219 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 261 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें: चेकिंग के दौरान ग़हमर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब


परीक्षा की सुचारु एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्र पर कड़ी निगरानी की गई। परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया जिससे किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों पर नजर रखी जा सकी।

केंद्र के प्रधानाचार्य आशीष कुमार प्रधान ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में हुई। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ केंद्र परिसर में मौजूद रहे। पुलिस की सतर्कता से परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.