घर के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, जल कर हुई राख पुलिस छानबीन में जुटी

 

...कार स्वामी सो रहा था तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दिया। जब वह बाहर देखा तो कार में आग लगी थी….

 

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बड़ी नहर के पास स्थित एक मकान के सामने दरवाजे पर खड़ी कार संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। कार स्वामी के द्वारा सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही कार स्वामी ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर में सोए हुए थे की देर रात करीब 1:00 बजे तेज धमाके की आवाज हुई। जब वह छत से बाहर देखे तो दरवाजे पर खड़ी कार में आग लगा हुआ था और कार तेज लपटों के साथ जल रहा था।

सेवराई गांव निवासी अनिल गुप्ता पुत्र शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एटीएम संचालन का काम करते हैं। जिनकी यूनियन बैंक के पास बैंक मित्र की दुकान भी है। अभी 7 दिन पूर्व ही उनके द्वारा करीब साढ़े 11 लाख रुपए मूल्य का हुंडई आई20 कार खरीद कर लाया गया था। जिसे वह रोज की भांति गुरुवार की देर शाम अपने दरवाजे पर खड़ी करके घर में सोने चले गए। पीड़ित अनिल गुप्ता ने बताया कि देर रात तेज धमाके के साथ कार में आग लग गई। घर में पूरी तरह से धुआं भर गया था जिससे परिवार के सभी सदस्यों का दाम घटने लगा। किसी तरह भाग कर हम सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंचे जहां से हमने सेवराई चौकी पुलिस व आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी।

पड़ोस के ही एक व्यक्ति के द्वारा समरसेबल चालू करते किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गया वहीं पास में रखा एटीएम के इलेक्ट्रिक वायर भी खराब हो गए हैं। गौरतलब हो कि अनिल गुप्ता की भदौरा बड़ी नहर पर आवास है जिसमें जिसकी एक कमरे में एक प्राइवेट कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि कार में आग किन परिस्थितियों में लगी उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

चार दिन पूर्व भी हुआ है हमला:-
सेवराई। पीड़ित अनिल गुप्ता ने बताया कि अभी चार दिन पहले भी मुझे एक नंबर से फोन आया कि जमीन दिखा दीजिए। जब मैं कॉल के आधार पर संबंधित लोकेशन पर पहुंचा तो दो नकाब पोस लोगों के द्वारा मुझे मारने पीटने लगा। जिससे शोर शराबा कर किसी तरह जान बचा पाया। भीड़ को अपनी तरफ आते देख दोनों नकाबपोश लोग मोटरसाइकिल से फरार हो गए इस घटना की जानकारी मेरे द्वारा सेवराई चौकी पुलिस व गहमर थाने पर दी गई है। लेकिन अभी तक इस प्रकरण में कोई कार्रवाई न होने के कारण घटना के अनावरण के लिए मैने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई है। अभी उसे घटना का अनावरण हुआ ही नहीं था कि बीती रात यह घटना भी घटित हो गई।

इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.