कुशीनगर न्यूज़: 72 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Kushinagar News: Smuggler arrested with 72 liters of illegal country liquor

सलेमगढ़, कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लग्जरी हुंडई कार से 72 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनंजय कुमार, निवासी रामपुर बंगरा, थाना तरयासुजान के रूप में हुई है। आरोपी की कार (नंबर UP-32CU-3205) से 8 पेटी बंटी-बबली ब्रांड की देशी शराब जब्त की गई। प्रत्येक पेटी में 200 मिलीलीटर के 45 पाउच भरे हुए थे, जो कुल मिलाकर 72 लीटर अवैध शराब होती है।


Read more: कुशीनगर न्यूज़: प्रो. हरेराम त्रिपाठी तेजपुर विश्वविद्यालय में प्रबंध समिति के लिए हुए नामित


सीमावर्ती क्षेत्रों से तस्करी, बिहार में होती थी सप्लाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां अवैध शराब की तस्करी जोरों पर है, और तस्कर इसका फायदा उठाकर मुनाफा कमाते हैं।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

तरयासुजान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मामला दर्ज किया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की यह कार्रवाई थाना प्रभारी धनवीर सिंह, चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, और कांस्टेबल दीपक सिंह की टीम द्वारा अंजाम दी गई।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.