कुशीनगर में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 8 आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद
Religious conversion gang busted in Kushinagar: 8 accused arrested, girl recovered safely
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में एक संगठित धर्मांतरण गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हिन्दू युवती को प्रेमजाल, प्रलोभन और ब्रेनवॉश के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने वाले संगठित गिरोह के 8 अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
मामला कैसे उजागर हुआ?
दिनांक 26 जुलाई 2025 को महुअवा बुजुर्ग (थाना तुर्कपट्टी) निवासी सुनील वर्मा ने थाना कोतवाली पडरौना में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को एक संगठित गिरोह द्वारा अमृतसर से कुशीनगर लाकर बहलाकर धर्म परिवर्तन कर अपहरण कर लिया गया है। इस गंभीर मामले पर एफआईआर संख्या 416/2025 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना को0 पडरौना, साइबर सेल व स्वाट टीम की संयुक्त टीम बनाई गई। विशेष निर्देशों के बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद किया और गिरोह से जुड़े 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह का आपराधिक modus operandi
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अभियुक्तों ने कबूल किया कि उनका एक संगठित गिरोह हिन्दू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता है।
-
तौफिक अंसारी गिरोह का सरगना है, जो युवतियों के अश्लील वीडियो और धर्मांतरण की रिकॉर्डिंग कर परिजनों को ब्लैकमेल करता था।
-
कैसर जहां और फातिमा, पीड़िता को इस्लामिक साहित्य दिखाकर ब्रेनवॉश करने में सक्रिय थीं।
-
गिरोह कई वर्षों से पीड़िता को टारगेट कर रहा था और अंततः उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर कर अपहरण कर लिया गया।
Read more:
कुशीनगर: व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की अगली रणनीति
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना में प्रयुक्त डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन, धार्मिक प्रचार सामग्री आदि की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।


