कुशीनगर: लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कुशीनगर के डिघवा गांव के पास एनएच-28 बी किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आदित्य गिरि के रूप में हुई।

कुशीनगर: जिले के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी पर डिघवा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा चौधरी गांव निवासी 20 वर्षीय आदित्य गिरि के रूप में हुई है।

शव की स्थिति देख पुलिस को तीन दिन पुराना होने की आशंका है। मृतक के सिर और शरीर पर गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और भी प्रबल हो गई है।


कुशीनगर: भाजपाइयों का अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी, कांग्रेस पर साधा निशाना


15 अप्रैल से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार, 15 अप्रैल को आदित्य गिरि मोटरसाइकिल से रामकोला के भोदसी गांव में निमंत्रण पत्र देने गया था। शाम पांच बजे घर से निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार चिंतित हो गया।

परिजनों ने कई बार फोन कॉल करने की कोशिश की लेकिन जवाब नहीं मिला। अगले दिन 16 अप्रैल को पिता रामचंद्र गिरि और भाई शैलेश गिरि ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस थानों के चक्कर और अनसुनी शिकायतें

परिजनों ने तुर्कपट्टी थाने में अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी, लेकिन उन्हें रामकोला थाने भेज दिया गया। इसके बाद भी दो दिनों तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

शुक्रवार को पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। उसी दौरान पुलिस ने परिजनों को फोन कर बताया कि पनिहवा क्षेत्र में एक शव मिला है।


कुशीनगर: कई अस्पतालों पर फर्जीवाड़े के जांच की लटकी तलवार


राजमार्ग किनारे गड्ढे में मिला शव, पास में थी बाइक और बैग

जैसे ही परिजन लौट रहे थे, उन्हें डिघवा गांव के पास सड़क किनारे भीड़ दिखाई दी। वहां पहुंचने पर देखा कि एक गड्ढे में आदित्य गिरि का शव पड़ा है। पास में उसकी मोटरसाइकिल, बैग और हेलमेट भी मिला।

घटना की सूचना मिलते ही कसया, रामकोला और तुर्कपट्टी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।”

पुलिस का मानना है कि शव करीब तीन दिन पुराना हो सकता है, हालांकि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट से ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.