कुशीनगर: भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

कुशीनगर: समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और अखिलेश यादव के आधे चेहरे दिखाने वाले एक फोटो पर भाजपाई बिगड़े हुए हैं।

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय से लेकर विकास भवन तक विरोध प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव का पुतला जलाया।

भाजपाईयों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी को अम्बेडकर और दलित विरोधी करार देते हुए अखिलेश यादव के कृत्य को अक्षम्य बताया।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा लगाई गई होर्डिंग में बाबा साहब का बहुत बड़ा अपमान किया गया है। अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के लोग वोटबैंक की राजनीति के चलते बार बार देश के महापुरुषों और बाबा साहब का अपमान करते रहे हैं। हम सपा के इस कृत्य का घोर निन्दा करते हैं और बताना चहते हैं कि बार बार संविधान लहराने वाले इन ढोंगियों का चेहरा बेनकाब हो गया है।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में पिछड़े और दलितों के अधिकारों पर कुठाराघात किया।अब दूसरे चरण में बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जिन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से सर्वसमाज के सबके हिस्से का ध्यान रखा उस हिस्से को काटकर भी आधा लूटने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है।हम समाजवादी पार्टी के इस कृत्य की घोर निन्दा करते हैं।

रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि कदम-कदम पर बाबा साहेब और दलितों का अपमान करने वाले अखिलेश यादव आप बाबा साहेब के चरणों की धूल भी नहीं हैं।

पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि बाबा साहेब भारत के संविधान शिल्पी हैं, विश्व के सबसे बड़े विद्वान रहे हैं। अखिलेश यादव ने बाबा साहेब के आधे चित्र के साथ अपना आधा चित्र लगाकर उनका अपमान किया है, महापाप किया है। समाजवादी पार्टी का पीडीए बेनकाब हो चुका है। ये लोग दलितों को भ्रमित नहीं कर सकते।

पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा दलित विरोधी रही है।सपा के लोग दलित मुख्यमंत्री मायावती को भी गेस्ट हाउस कांड में जान से मारने का प्रयास किया था।तब भाजपा के लोगों ने उन्हें बचाया था।

धरने को पूर्व विधायक पवन केडिया, अनिरुद्ध खरवार ने भी सम्बोधित किया और संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सुधीर राव, विजय खेतान, मनीष जायसवाल बुलबुल,अजय राय, कन्हैया गोंड, सुदर्शन पाल, रमेश सिंह पटेल, शैलेन्द्र तिवारी,नमो नारायण मौर्य, नूतन दूबे ,प्रदीप पांडेय, नीरज सिंह बिट्टू सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.