2027 में फिर से कमल खिलेगा-  दुर्गेश राय जिलाध्यक्ष

कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर का जिलाअध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुर्गेश राय की शनिवार को कार्यकर्ता अभिनन्दन यात्रा निकली। रामपुर पन्द्रह मील से शुरू हुई यात्रा का समापन रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखा।

कार्यकर्ता अभिनन्दन यात्रा का रामपुर, सुकरौली, हाटा,मुजहना टोल प्लाजा, कुशीनगर, कसया,बाड़ीपुल,साखोंपार, जानकीनगर, रविन्द्र नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह ढोल नगाड़े बजाकर उनपर फूलों की बारिश की गयी।

रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में स्वागत सभा आयोजित हुई जिसमें जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा। भाजपा की विचारधारा और संगठन को और मजबूत कर, हम 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लेते हैं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.