कुशीनगर: भाजपाइयों का अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी, कांग्रेस पर साधा निशाना

कुशीनगर: अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत शुक्रवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में एक जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कांग्रेस द्वारा किए गए कथित अपमानों की कड़ी आलोचना की।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर के पत्रकार डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव में ऐतिहासिक जीत
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि “कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया और उन्हें मुख्यधारा से बाहर रखने की साजिश रची। उन्हें चुनाव में हराने से लेकर उनके विचारों को नजरअंदाज करने तक, कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की।”
उन्होंने कहा कि “डॉ. अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखकर देश को सम्मान और समानता का रास्ता दिखाया। उनके सपनों को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है।”
पूर्व मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कांग्रेस का ‘संविधान विरोधी’ चेहरा
विशिष्ट अतिथि और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि “कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने कई बार संविधान का अपमान किया और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया।”
उन्होंने यह भी बताया कि “डॉ. अंबेडकर के दिल्ली स्थित आवास को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का प्रस्ताव 1956 में आया था, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे अस्वीकार कर दिया। यह कार्य अंततः मोदी सरकार ने 2016 में शुरू किया और 2018 में स्मारक का उद्घाटन किया गया।”
मोदी सरकार द्वारा डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित करना भी वक्ताओं द्वारा विशेष रूप से उल्लेखित किया गया।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने किया भाजपा का दृष्टिकोण स्पष्ट
विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि “भाजपा का संपूर्ण नेतृत्व बाबा साहब के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में संलग्न है। बाबा साहब का योगदान आज भी देश के निर्माण की नींव है।”
जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU
संगोष्ठी में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता
कार्यक्रम में कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड, मोनू कन्नौजिया, धर्मेंद्र भारती सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने किया।
सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
संगोष्ठी में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. केपी गोंड, सभासद बबलू खरवार, मोहन प्रसाद खरवार, बैरिस्टर भारती सहित सैकड़ों वरिष्ठजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


