कुशीनगर: ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर दिखा उत्साह, 42,557 लोगों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

There was enthusiasm for 'Mann Ki Baat' program in Kushinagar, 42,557 people listened to Prime Minister Modi's message

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 124वां संस्करण रविवार को पूरे देशभर की तरह कुशीनगर जिले में भी बड़े उत्साह के साथ सुना गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जनपद के सभी बूथों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया। जिलेभर में कुल 42,557 नागरिकों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना, जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आमजन शामिल रहे।

जिले के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए उन्हें समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी गहरी रुचि और उल्लास देखा गया।

कुशीनगर विधानसभा में विशेष आयोजन

कुशीनगर विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 284 पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने मण्डल के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाशंकर पाण्डेय के आवास पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा एक पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” संकल्प के तहत पौधा रोपा।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य का आधार बताया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने 12 मराठा किलों को UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिलने का उल्लेख करते हुए भारतीय विरासत पर गर्व जताया। साथ ही विज्ञान, संस्कृति, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी गहन विचार साझा किए।

अगस्त को बताया क्रांति का महीना

प्रधानमंत्री ने अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए आजादी के आंदोलन से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया। साथ ही स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे राष्ट्रीय विषयों पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने की अपील की।

Read more:

कुशीनगर: कुबेरस्थान सीएचसी में वित्तीय अनियमितता का पर्दाफाश, गैरकानूनी बैंक संचालन पर कर्मचारी को नोटिस, कार्रवाई तय

प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, पूर्व जिला मंत्री अमित पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, अशोक पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश श्रीवास्तव, मण्डल महामंत्री बिपुल दूबे, कविन्द्र पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल शुक्ला, अमरचंद हिन्दुस्तानी, मनोज पाण्डेय, रामनारायण जायसवाल, अजय प्रजापति, संतोष जायसवाल, अवधेश प्रसाद, राकेश जायसवाल, जितेन्द्र मद्धेशिया, दीपक चौबे, मुकेश पाण्डेय, मनीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला संयोजक ने दी जानकारी

‘मन की बात’ कार्यक्रम के जिला संयोजक व भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने बताया कि कुशीनगर में सभी बूथों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम का प्रसारण हुआ और जनता ने इसे बड़े मनोयोग से सुना। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम का हर माह बेसब्री से इंतज़ार रहता है क्योंकि यह कार्यक्रम प्रेरणा, राष्ट्रनिर्माण और जनभागीदारी का प्रतीक बन चुका है।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.