कुशीनगर:अब उचित दर दुकानों पर ई-पॉस मशीन से जमा होगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी सुविधा
Kushinagar: Now electricity bills will be deposited through e-POS machine at fair price shops, consumers got great convenience
कुशीनगर: अब जिले के विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान आसानी से नजदीकी उचित दर दुकानों (राशन दुकानों) पर कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने ई-पॉस (e-PoS) मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की नई सुविधा शुरू कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को समय की बचत के साथ-साथ सुविधा भी मिलेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक व्यवहार्यता (Economic Viability) बढ़ाने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। अब उचित दर दुकानों पर स्थापित ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सभी विद्युत उपभोक्ताओं को यह जानकारी दी जा रही है कि वे अब अपने नजदीकी उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से भी बिजली बिल जमा कर सकते हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी, बल्कि कोटेदारों की आय में भी वृद्धि होगी।
साथ ही, सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे शासनादेश के अनुसार सक्रियता दिखाते हुए ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा कराने की प्रक्रिया को अपनाएं और अपनी आय को बढ़ाएं।
Read more: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जीआरपी ने शव को लिया कब्जे में
प्रमुख बिंदु:
-
अब बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं।
-
उचित दर दुकानों पर ई-पॉस मशीन से होगा आसान भुगतान।
-
उपभोक्ताओं को मिलेगी पास की सुविधा, विक्रेताओं की बढ़ेगी आय।
-
शासन का लक्ष्य: डिजिटल इंडिया और वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


