Indore News: वर्ष 2025 के हिन्दी गौरव अलंकरण के लिए नीरजा माधव व शिव कुमार विवेक चयनित

Indore News: Neerja Madhav and Shiv Kumar Vivek selected for Hindi Gaurav decoration of the year 2025

Indore News: हिन्दी भाषा के विस्तार और प्रसार के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा वर्ष 2025 का हिन्दी गौरव अलंकरण सुप्रसिद्ध साहित्यकार नीरजा माधव (सारनाथ) और वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार विवेक (भोपाल) को प्रदान किया जाएगा। यह समारोह 23 फ़रवरी को इंदौर में आयोजित होगा एवं इसमें विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘अलंकरण का यह छठवाँ वर्ष है। संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दो हिन्दी साधकों को ‘हिन्दी गौरव अलंकरण’ से विभूषित किया जाता है। चयन समिति द्वारा चयनित वर्ष 2025 के लिए डॉ. नीरजा माधव व शिवकुमार विवेक के हिन्दी के प्रति समग्र अवदान को रेखांकित करते हुए हिन्दी गौरव अलंकरण प्रदान किया जाएगा।’
सुप्रसिद्ध साहित्यकार, अनेक विधाओं में सिद्धहस्त लेखन करने वाली डॉ. नीरजा माधव प्रमुख रूप से अपने अनछुए राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों पर कथा-लेखन के लिए पूरे देश एवं विदेश में चर्चित हैं। आप देश की सबसे पहली लेखिका हैं जिन्होंने तिब्बती शरणार्थियों, उनकी अहिंसक मुक्ति साधना तथा भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कई किताबें लिखी हैं।
डॉ. नीरजा माधव ने 13 उपन्यास, 12 कहानी संग्रह, 6 कविता संग्रह एवं 15 अन्य विधाओं में कुल 46 किताबों का लेखन किया है।

ख़्यात पत्रकार व मीडिया शिक्षक शिव कुमार विवेक जी वर्तमान में मीडिया शिक्षक व दैनिक अख़बार के सलाहकार सम्पादक हैं। आप 38 वर्षों से हिन्दी पत्रकारिता कर रहे हैं।

 

संस्थान द्वारा वर्ष 2020 में पद्मश्री अभय छजलानी एवं वरिष्ठ कवि राजकुमार कुम्भज को, वर्ष 2021 में वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत व साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे को, वर्ष 2022 में कहानीकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री व वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना को एवं वर्ष 2023 में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवती लाल राजपुरोहित व सुप्रसिद्ध मीडिया शिक्षक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी को अलंकृत किया जा चुका है।

अलंकृत होने वाली विभूतियों को मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, भावना शर्मा, सपन जैन काकड़ीवाला, प्रेम मंगल आदि ने शुभकामनाएँ दीं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.