Hyper Network Presents: गोरखपुर में आयोजित हुआ ‘फ्रेंडशिप फेस्ट’, ओपन माइक, गेम्स और मनोरंजन ने बांधा समां

गोरखपुर: शहर की युवा ऊर्जा और प्रतिभा को एक मंच देने के उद्देश्य से ‘Hyper Network’ द्वारा प्रस्तुत ‘फ्रेंडशिप फेस्ट’का आयोजन बड़े ही जोश और उत्साह के साथ बिग डैडी रेस्टोरेंट में किया गया। इस आयोजन में 100 अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल थे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ओपन माइक सेशन, जिसमें युवाओं ने सिंगिंग, डांसिंग, स्टैंड-अप कॉमेडी, कविता और शायरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

इसके साथ ही, विभिन्न इंटरैक्टिव गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन खेलों ने न केवल मनोरंजन बढ़ाया, बल्कि आपसी सहयोग और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगितात्मक गतिविधियों में भाग लेने वालों में से 10 प्रतिभागियों को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की खाने-पीने की व्यवस्था भी बेहतरीन रही, जिससे सभी प्रतिभागियों और मेहमानों को एक सम्पूर्ण और आनंददायक अनुभव प्राप्त हुआ।

इस सफल आयोजन के पीछे एक मजबूत और समर्पित टीम का हाथ रहा। जय वर्धन सिंह ने इस कार्यक्रम की संकल्पना की और इसे साकार करने की दिशा में मुख्य भूमिका निभाई। साथ ही, अमन सिंह, शुभम कुमार, अनुराग सिंहऔर शिवेंद्र सिंह जैसे ऊर्जावान साथियों ने पूरी निष्ठा और सहयोग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

‘फ्रेंडशिप फेस्ट’ न केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम था, बल्कि यह युवाओं के लिए एक रचनात्मक, संवादात्मक और सामूहिक ऊर्जा से भरपूर उत्सव बन गया।

आयोजकों की ओर से यह संदेश दिया गया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे, जिससे गोरखपुर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सकारात्मक संवाद के लिए एक सार्थक मंच मिलता रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.