इंदौर में हुआ ‘हिंदी योद्धा: डॉ. वेदप्रताप वैदिक’ पुस्तक का विमोचन

इंदौर। शहर की प्रतिष्ठित संस्था इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव 2025 में बुधवार को राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान के अवसर पर वरिष्ठ लेखक और पत्रकार डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ द्वारा रचित पुस्तक ‘हिंदी योद्धा: डॉ. वेदप्रताप वैदिक’ का भव्य विमोचन हुआ।

यह कार्यक्रम हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐतिहासिक रहा, जहाँ पुस्तक का लोकार्पण मैगसेसे पुरस्कार विजेता वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, पद्मश्री जनक पलटा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, महासचिव हेमंत शर्मा, समाजसेवी अजय चौरड़िया एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा किया गया।


Read Also: व्यक्ति कुतर्की बुद्धि के वशीभूत होकर संस्कार हीन हो जाता है – साध्वी रिद्धिमा


पहली बार वैदिक जी पर केंद्रित पुस्तक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक पर आधारित यह पुस्तक देश की पहली जीवनीपरक कृति है, जिसमें उनके विचार, संघर्ष और हिंदी भाषा के लिए उनके योगदान को दर्शाया गया है। अब तक वैदिक जी के जीवन और कार्यों पर कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई थी।

लेखक की 15 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ अब तक 15 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं और उन्हें मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार एवं जम्मू-कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा अक्षर सम्मान प्राप्त हो चुका है।

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

इस विशेष अवसर पर सैकड़ों पत्रकारों, साहित्यकारों, विद्यार्थियों एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया, जबकि प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने आभार प्रदर्शन किया।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.