वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर ग्रापीए का सम्मेलन सम्पन्न

बरहज/देवरिया: बरहज तहसील के भलुआनी ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकार सम्मेलन, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय, ब्लॉक प्रमुख छलू यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ.प्र.) के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष पौहारीशरण राय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने विचार व्यक्त किए।


यह भी पढ़ें: वो उतना ससूखदार ‘ठेकेदार’ नहीं था, होता तो ‘यूट्यूब वालों’ से कह कर उसे यूट्यूब से हटवा देता


पत्रकारिता के महत्व और डिजिटल मीडिया की भूमिका पर चर्चा

मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल मीडिया ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा,
“डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाज के शोषित, वंचित, गरीब और किसान समुदाय को आवाज मिल रही है। इसके जरिए व्यापारी, जनप्रतिनिधि, प्रतिभाशाली व्यक्ति और विदेशों में रहने वाले लोग भी ग्राम पंचायत की खबरों से जुड़ रहे हैं, जिससे यह एक विश्वसनीय मंच बन रहा है।”

वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियां" विषय पर ग्रापीए का सम्मेलन सम्पन्न

पत्रकारों की सुरक्षा और हितों पर जोर

अतिविशिष्ट अतिथि अरुण कुमार राय (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) ने कहा,
“पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मीडिया से प्राप्त सूचनाएं प्रशासन के लिए सहायक होती हैं, और हम हमेशा पत्रकारों की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।”


यह भी पढ़ें: गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025 : रितेश मिश्रा अध्यक्ष पंकज महामंत्री


सम्मान समारोह में पत्रकारों की सहभागिता

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सिंहासन यादव, पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, रमेश यादव, संजय प्रजापति, अटल सिंह, नम्रता शुक्ला, विकास गोंड, ओमप्रकाश मिश्र, सुरेश पांडे, जितेंद्र यादव, आदित्य कुमार मिश्र, विनोद सिंह गुड्डू, अखिलेश सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.