Gorakhpur News: DDU Gorakhpur में प्रारंभ हुई स्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाएं

Gorakhpur News (News Desk) : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार से स्नातक सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम) की कक्षाएं से विधिवत रूप से शुरू हो गईं।

सभी विभागों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए कक्षाओं की शुरुआत से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शिक्षकों को पाठ्यक्रम योजना के अनुसार शिक्षण कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए समय सारणी और कक्षाओं से संबंधित अन्य जानकारियां विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट तथा विभागों के सूचनापट्ट पर उपलब्ध कराई गई हैं। कक्षाओं में विद्यार्थियों की नियमित रूप से उपस्थित को अनिवार्य किया गया है।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने सम सेमेस्टर की कक्षाओं की शुरुआत पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सम सेमेस्टर की कक्षाओं में समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने छात्रों से नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की बात कही।

विद्यार्थियों में वितरित हुआ फोन

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत विज्ञान संकाय के बीएससी वर्ष 2023 एवं 2024 के 242 विद्यार्थियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इन मोबाइल फोनों के माध्यम से छात्र अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन कक्षाओं, शोध कार्यों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में और अधिक सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.