Gorakhpur News : डीडीयू गोरखपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
News Desk (अनूप कुमार पटेल): डीडीयू गोरखपुर में महिला अध्ययन केंद्र, वी0एस0 फाउंडेशन एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का विषय “उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना” था।
राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह हमें याद दिलाता है कि समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने और लड़कियों को समान अवसर देने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur News : प्रोफेसर रईस अनवर की दो किताबों का हुआ विमोचन
इस आयोजन की मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष , महिला आयोग उत्तर प्रदेश , गोरखपुर श्रीमती चारु चौधरी रहीं। कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक प्रोफेसर पूनम टंडन , कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर रही।
कार्यक्रम की शुरुआत में विभाग के बच्चों के द्वारा विभिन्न सशक्ति महिलाओं (रानी लक्ष्मीबाई ,ज्योतिबा फुले , अहिल्या बाई होलकर और सरोजनी नायडू आदि) की वेश भूषा धारण कर अपनी प्रस्तुति करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय खोराबार ब्लॉक से आई हुई छात्राएं भी शामिल हुईं। उन छात्राओं में से कुछ बालिकाएं मूक-बधिर थी जिनके द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान जन गण मन की प्रस्तुति की गई। सम्मानित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर समाचार : महंत राजू दास के पुतले पर पेशाब करने के आरोप में 13 सपाईयों पर एफआईआर दर्ज
सभी अतिथियों का स्वागत गृह विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो0 दिव्या रानी सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर किया। इस कार्यक्रम की कोर्डिनेटर प्रो0 दिव्या रानी सिंह , विभाग अध्यक्ष ,गृह विज्ञान विभाग थी| श्रीमती चारु चौधरी जी ने अपने भाषण में महिला आयोग , उत्तर प्रदेश के अपने कार्यकाल के अनुभव के आधार पर वर्तमान समाज व परिवार पर बालिकाओं में होने वाली भेदभाव पर विस्तार चर्चा किया और इसके रोकथाम के लिए विस्तृत सुझाव दिया।

कार्यक्रम की संरक्षक कुलपति ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने महिला अध्यन केंद्र के अंतर्गत विश्वविद्यालय में चलाई जा रही बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिसमें _ बालिका सम्मृधि योजना, बालिका शिक्षा एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जाने वाली कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्तमान समय में बालिकाओं की भागीदारी 55% वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालिकाओं को भागीदारी 80% से अधिक रहती है।
इस कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह, डॉ0 अनुपमा कौशिक , डॉ नीता सिंह , शोध छात्राएं , एवं अन्य विद्यार्थी शामिल हुए।
https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5


