गाजीपुर: मजदूर दिवस पर शिक्षक देंगे धरना

गाजीपुर: देवकली ब्लॉक के शिक्षक 1 मई यानि मजदूर दिवस को बीएसए कार्यालय गाजीपुर पर धरना देंगे। यह निर्णय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जायसवाल और संचालन मंत्री रणजीत कुमार ने किया। बैठक में शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति, विद्यालय समय परिवर्तन और तबादला नीति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।

पुरानी पेंशन, तबादले और स्कूल समय की उठी मांग

संघ ने मांग की कि विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 तथा वे शिक्षक जिनकी भर्ती 1 अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित हुई थी, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही, गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक निर्धारित किया जाए।


यह भी पढ़ें: गाजीपुर: खेत जा रही महिला से अश्लील हरकतें और जानलेवा हमला


शिक्षकों ने प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति और परस्पर तबादले की सुविधा को प्रभावी बनाने की भी मांग की है। साथ ही, मानव संपदा पोर्टल में सुधार, दिव्यांग भत्तों का भुगतान और नामांकन में आधार कार्ड की अनिवार्यता में ढील देने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 मई को जिले भर के शिक्षक धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे ताकि शासन तक उनकी आवाज पहुंच सके।

बैठक में प्रमुख रूप से शिवकुमार राम, रुपेन्द्र कुमार दूबे, सिद्धार्थ सिंह, ओमप्रकाश त्यागी, वीरेन्द्र मौर्य, रुखसाना खातून, धर्मदेव कुशवाहा, जन्मेजय सिंह, समेत 50 से अधिक शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.