आक्रोशित किसान तहसील परिसर में धरना पर बैठे, आमरण अनशन की दी चेतावनी





सेवराई। सरकार द्वारा उपज से कम धान खरीद को लेकर किसानों के सामने उत्पन्न हुई समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को स्थानीय सेवराई तहसील मुख्यालय पर धरना पर बैठ गये । एसडीएम द्वारा किसानों को समझाने बुझाने के बावजूद भी किसान जिलाधकारी को मौके पर आकर लिखित आश्वासन देने पर अड़ गये । और धरना जारी रखते हुए मंगलवार से आमरण अनशन की चेतावनी दे दी।।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के किसान नेता भानु प्रताप सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव को दो-दो बार ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि धान का कटोरा कहे जाने वाले सेवराई व जमानिया तहसील के किसानों के धान की फसल का क्राफ्ट कटिंग कराकर मनक तय किया जाय
इनसेट खबर
सेवराई। किसानों द्वारा स्थानीय तहसील में किये जा रहे धरना में मुख्यमंत्री के नारा को ही बैनर पर लिखकर किसानों को गोलबंद होने की अपील करते हुए सरकार को चुनौती देना शुरू कर दिये हैं । किसानों के बैनर पर लिखे स्लोगन सरकार को सीधे चुनौती देते हुए किसानों को गोलबंद करने में सहायक साबित हो रहे हैं । किसानों के धरने पर कुछ इस तरह के स्लोगन लिखा है । बटोगे तो काटोगे,अपने हितों के सम्मान में ,सभी किसान मैदान में, जो भगवान का सौदा करता हैं,वह इंसान की कीमत क्या जानें । जो धान की कीमत दे न सका,वह जान की कीमत क्या जानें ।। ऐसे और कई स्लोगन सरकार को सीधे चुनौती देते हुए अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांगे मानने के लिए दबाव बना रहे हैं।
इस मौके पर किसान नेता भानु प्रताप सिंह के अलावा अवधेश सिंह,बिहारी सिंह,जैनुल खान,एजाज खान,प्रधान सुभाष यादव,रजनीकांत सिंह, शंकर सिंह, जितेंद्र यादव,इबरार खान,शाहजहां खान,राम प्रताप सिंह,विजय बहादुर कुशवाहा,गोपी सिंह,नन्हे सिंह, संजय सिंह,टुनटुन सिंह,विशेश्वर सिंह,मकसूदन सिंह, कृष्णा सिंह, आजाद खां प्रधान, बबलू सिंह,अरविंद सिंह,जीतू सिंह,के डी सिंह,जब्बार खान,सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


