शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन प्रथम दिन फूली जन कल्याण समिति के द्वारा श्रद्धालुओं में फल का किया गया वितरण

दिलदारनगर। क्षेत्र के फूली गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन फूली जन कल्याण समिति की तरफ से श्रद्धालुओं
को प्रसाद के रूप में फल का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि नवरात्र में ज्यादातर श्रद्धालु व्रत धारण करते हैं इसीलिए समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति ने फल का वितरण किया और अष्टमी के दिन भी प्रसाद के रूप में फल का वितरण समिति के द्वारा किया जाएगा तथा दशहरा मेले के दिन मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को समिति की तरफ से प्रसाद का वितरण पूरे दिन भर किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के संजय यादव, अनिल सिंह, परीक्षा वैद्य, हरिशंकर राय, तौहिद अंसारी, लल्लन गुप्ता राम जी जायसवाल, मनोज यादव, संतोष श्रीवास्तव, टीपू श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


