Kushinagar News: नवरात्रि महोत्सव में संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का अद्भुत प्रदर्शन

Kushinagar News कुशीनगर (प्रगति गुप्ता): कुशीनगर नवरात्रि महोत्सव में आयोजित डांस प्रतियोगिता में संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अद्भुत और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 8 स्कूलों ने भाग लिया था।
ऑनलाइन लाइक्स के माध्यम से जीती गई इस प्रतियोगिता में हमारे स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा, “हमें अपने बच्चों पर गर्व है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हमारे बच्चों की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है।”
स्कूल के छात्रों ने अपने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा, “हमें अपने स्कूल और परिवार का समर्थन मिला, जिसके कारण हमें यह उपलब्धि मिल।.”
इस उपलब्धि पर विद्यालय समुदाय में खुशी की लहर है और सभी लोग इस सफलता के लिए बच्चों को बधाई दे रहे हैं।

