Ghazipur News:एक दिन की डीएम बनी प्रियंका कुशवाहा

Ghazipur News गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज -05 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के उपलक्ष्य में दिनांक 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आज ‘‘एक दिन की जिलाधिकारी‘‘ थीम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में जनपद की हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा पुत्री शिवप्रसाद कुशवाहा को एक दिन की सांकेतिक ‘‘जिलाधिकारी‘‘ बनाया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के रुप में जनता दर्शन के समय जनता की समस्या को सुनी।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है जिसके तहत जिले कि मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन किया गया इसका उद्देश्य यह है कि हमारी नई युवा पीढ़ी जो स्कूली शिक्षा में अध्यनरत हैं। उन्हे इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा आज के समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं हैं उन्हे बिना भेद भाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0 रा0, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी, व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने बालिका को जनता की समस्या के समाधान में सहयोग देते हुए जनता दर्शन की कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया तथा सांकेतिक जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.