गाजीपुर: धरम्मरपुर गंगा पुल दे रहा मौत को दावत, एसडीएम ने खुद लिखा अधिकारियों को पत्र

गाजीपुर: जमानिया धरम्मरपुर में गंगा नदी पर बना पक्का पुल किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। पुल की जर्जर हालत को देखकर शनिवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया खुद मौके पर पहुंची और उसका जायजा लिया।

धरम्मरपुर पुल पर ओवरलोड वाहनों की धड़ल्ले से आवाजाही ने जर्जर स्थिति कर दिया। जगह-जगह दरारें, उखड़ी हुई सतह और ढहती संरचना चीख-चीख कर कह रही हैं – “अब और नहीं!”


यह भी पढ़ें: 25 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित, हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार टूटने से यह समस्या


एसडीएम ने पुल की हालत देख तुरंत लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ और जिले के आला अफसरों को पत्र भेजकर चेताया कि अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो पुल कभी भी भारी हादसे का कारण बन सकता है। “जनता की जान से बड़ा कोई विकास नहीं,” एसडीएम चौरसिया का साफ संदेश है

पुल की जर्जर हालत और एसडीएम के पत्र के बाद देखना है क्या प्रशासन की नींद खुलती है या कुम्भकर्णी नींद जारी रहती है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.