Ghazipur: स्‍कार्पियो ने मारी ऑटो को टक्‍कर, लगभग एक दर्जन यात्री घायल

Ghazipur: Scorpio collides with auto, about a dozen passengers injured

Ghazipur: जमानियां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित निजी कालेज के पास एनएच 24 पर शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे सड़क हादसे में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार तहसील के तरफ से सवारी से भरा आटो स्टेशन की तरफ जा रहा था तथा उसके पीछे चारपहिया वाहन चल रहा था। निजी कालेज के पास सामने से आ रही तेज चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर आटों में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कार्पियों भी अनियंत्रित होकर सड़क पटरी पर जा पहुंची।

जोरदार टक्कर से आटो में बैठी 9 महिलाएं, दो बच्चें व एक आटो ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसमें बिहार प्रांत के ग्राम डुमरी निवासी प्रीति कुमारी (22), पचरतनी (53), पिंकी (42), प्रिया (32), मोनिका (24), सुनील (45), 3 अज्ञात औरत सहित प्रिंस (12) पुत्र बलिराम व एक छोटा बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ रामकृष्ण तिवारी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहाँ गम्भीर स्थिति को देख प्रभारी चिकित्साधिकारी रविरंजन ने प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। घायल चार एम्बुलेंस व दो प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल गये। ज्ञात हो कि नगर के लोदीपुर मुहल्ला निवासी कविन्द्र राम के ससुराल ग्राम डुमरी से सभी लोग इनके घर आये थे तथा वापस जाते समय बड़ा हादसा हो गया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.