Latest News

क्रैक डाउन:गहमर पुलिस से अंतरराज्यीय असलहा तस्करों से मुठभेड़,एक तस्कर घायल,साथी को दबोचा

….. पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक, नकदी व मोबाइल बरामद….

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अंतरराज्यीय असलहा तस्कर व लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी भी मौके से भागने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी एवं पुलिस टीम मंगलवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान भटपुरवा मारूफ की बाग से बारा-रेवतीपुर मार्ग पर गहमर की ओर से आ रही एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। जल्दबाजी में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

पुलिस के अनुसार, घिर जाने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद जब वह नहीं माना तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सौरभ सिंह (20) पुत्र स्व. इंद्रजीत सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलूराय के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। उसे मौके पर गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घायल आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 400 रुपये नकद तथा बिना नंबर की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वहीं उसका साथी मुकेश कुशवाहा (22) पुत्र मोती कुशवाहा निवासी गहमर पट्टी संभल राय को कुछ दूरी पर पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 300 रुपये नकद और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गहमर थाने में धारा 109(1) बीएनएस तथा 9/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी सौरभ सिंह के विरुद्ध गाजीपुर, वाराणसी और बिहार के बक्सर जिले में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.