पंचायती राज दिवस पर नदवां विशुनपुर की ग्राम प्रधान प्रमिला देवी हुई सम्मानित

फाजिलनगर/कुशीनगर: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गुरुवार को कुशीनगर विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड फाजिलनगर की ग्राम पंचायत नदवां विशुनपुर की प्रधान प्रमिला देवी को पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय, सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया। उनके साथ पंचायत सचिव रेखा सिंह और केयर टेकर संगीता देवी को भी इस अवसर पर सराहना प्राप्त हुई।

ग्राम प्रधान प्रमिला देवी ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रमिला देवी ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, पूरे गांव की जनता का है जो हर कदम पर मेरा सहयोग करती है। मेरा सपना है कि गांव का चहुमुखी विकास हो और हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। मैं इसी संकल्प के साथ काम करती रहूंगी।”

गांव में खुशी की लहर

ग्राम प्रधान को सम्मानित किए जाने पर गांव में खुशी का माहौल है। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, राणा प्रताप, मस्तराज, नरेंद्र, ध्रुवप्रसाद, गुलाब कुशवाहा, दिनेश सिंह, वैरिष्टर सिंह, मुन्ना पांडेय, राजन सिंह, संतोष सैनी, रमेश गोंड सहित कई लोगों ने प्रसन्नता जताई और बधाई दी।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.