कुशीनगर: जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम महेन्द्र सिंह तंवर

Kushinagar: Quick resolution of public problems is our top priority: DM Mahendra Singh Tanwar

कुशीनगर: जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जनता दर्शन में भारी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए डीएम ने कहा, “जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

डीएम ने प्रार्थना पत्रों को पढ़कर न सिर्फ विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया बल्कि कई मामलों में स्वयं दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन का शीघ्रता से और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण अनिवार्य है।

जनता दर्शन के दौरान आवेदकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी स्वयं कार्यालय कक्ष से बाहर आए और आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने एक-एक प्रार्थना पत्र को स्वयं प्राप्त कर, मौखिक रूप से जानकारी ली और सभी को प्रभावी व शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


Read more: कुशीनगर: डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने की विकास कार्यों की समीक्षा, फैमिली आईडी और पीएम आवास योजना में लापरवाही पर जताई नाराजगी


डीएम तंवर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता के साथ करें, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन शासन और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु है, जिससे जनता की आवाज सीधे शासन तक पहुंचती है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेम कुमार राय सहित अन्य वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.