किसान अपने खेतों में गोबर के खाद अथवा जैविक खाद्य का करे प्रयोग,कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र प्रताप

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदौरा और ग्राम पंचायत बक्सड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सौजन्य से खरीफ-पूर्व अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कृषि विभाग गाजीपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र प्रताप ने मौजूद किसानों को नई तकनीक से खेती करने के फायदे और प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। बताया कि किसानों को खरीफ की फसल विशेष कर धान की फसल में बीज शोधन ,से लेकर रोपाई एवं पोषक तत्व प्रबंधन एवं फसल सुरक्षा तक संपूर्ण जानकारी दिए।कहा कि किसान अपने खेतों में गोबर के खाद अथवा जैविक खाद्य का प्रयोग करें जिससे उनकी मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ने के साथ ही अधिक मात्रा में पैदावार भी हो। इस दौरान किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। वैज्ञानिक समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का उपयोग, बीजोपचार और मिट्टी की जांच के बारे में बताएं गए। फव्वारा और ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी अमित ठाकुर द्वारा साइबर ठगी एवं उससे बचाव तथा बैंक द्वारा संचालित सुकन्या आदि योजनाओं पर किसानों को जागरूक किया।

इस मौके पर सहायक अधिकारी कृषि प्रभाकर पांडेय, खंड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानंद पाण्डेय, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह,आनंद प्रताप सिंह,कृषक सीताराम सिंह कुशवाहा, मारकंडेय सिंह, अनूप सिंह, श्रीनाथ शर्मा, सुधांशु सिंह, उमा प्रसाद आदि किसान सम्मिलित हुए। इस दौरान कर्मचारी में सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा हरिनारायण बिना भी सम्मिलित थे।

Don't try, this is illigal.