डीडीयू के कला संकाय द्वारा ‘अस्तित्व’ फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन

गोरखपुर (अरुण राय): दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय के छात्रों द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई देने के लिए ‘अस्तित्व 2.0’ नामक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के प्रमुख होटल बॉबीना में शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों ने भावनात्मक और उत्साहपूर्ण क्षण साझा किए।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक पल्लवी शर्मा और दीपांशी रहीं, जिनकी टीम में अंकिता गुप्ता, दिशा मल्ल, रोशनी त्रिपाठी, पलक शर्मा, कृतिका यादव, विकास त्रिपाठी, रवि जायसवाल और राजन ठाकुर शामिल थे। सभी ने मिलकर आयोजन को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश गुप्ता उपस्थित रहे, वहीं अल्टीमेट आईएएस से एस. बी. सर ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। कॉस्मोलिन सैलून की प्रगति सिंह तोमर ने महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से प्रेरणादायक संवाद प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के सबसे खास क्षणों में से एक रहा Mr. Farewell और Ms. Farewell की घोषणा। इस साल कृष्णा गुप्ता को Mr. Farewell और प्रांजल राजपूत को Ms. Farewell के खिताब से नवाज़ा गया। दोनों ने अपनी शानदार उपस्थिति और व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया।

फेयरवेल पार्टी में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रैंप वॉक, ग्रुप डांस और गानों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने कॉलेज के अनुभवों को साझा करते हुए एक-दूसरे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

‘अस्तित्व’ न केवल एक समारोह था, बल्कि यह उन यादों का संकलन था, जो आने वाले वर्षों तक छात्रों के मन में जीवित रहेंगी।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.