हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर,हत्या में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद

मुख्य आरोपी संजय चौधरी

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव विगत जून माह में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
जानकारी अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरा गदाईपुर गांव में विगत 22 जून को शौच से लौट रहे एक युवक उपेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या में गांव के ही दूसरी बिरादरी के तीन सगे भाइयों समेत पिता का नाम सामने आया था। हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया जब कि मुख्य आरोपी संजय चौधरी ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। पुलिस द्वारा न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए आरोपी संजय चौधरी को घटना स्थल पर लेकर आई जहां आरोपी ने अपने घर के अहाते में जमीन खोदकर छुपाए गए घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 315 बोर देसी तमंचा निकाल कर दिया । पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए पुनः जेल भेज दिया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.