ट्रेन से कटा युवक, दो हिस्सों में बंटा, जीआरपी शिनाख्त में जुटी

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के अपलाइन पर एक युवक के द्वारा रेलवे ट्रैक आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जीआरपी दिलदारनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं वयाप्त हैं। भदौरा रेलवे स्टेशन के अपलाइन पर आज एक युवक के द्वारा रेलवे ट्रैक के बीचों बीच सर रखकर ट्रेन के आगे को जाने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई युवक का शव दो हिस्सों में बट गया।

भदौरा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब प्लेटफार्म नंबर 3 की रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दिखाई पड़ा। रेल यात्रियों के द्वारा इसकी सूचना रेलवे स्टेशन कर्मचारियों को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों के द्वारा घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को देते हुए रेलवे ट्रैक के बीचों बीच से युवक के शव को हटाया गया। युवक की उम्र 22 साल के करीब बताई जा रही है। जो जींस पैंट और टीशर्ट पहने हुए हैं। मृतक के पास मिले मोबाइल में पैटर्न लगे होने के कारण उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस सन्दर्भ में जीआरपी चौकी इंचार्ज रावेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नही मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.