सेवराई के सतरामगंज बाजार में पेयजल संकट गहराया नई टंकी अधर में, पुराना पंप हाउस बिना कर्मचारियों के बंद

सेवराई (गाजीपुर): तहसील क्षेत्र के सतरामगंज बाजार समेत देवकली, भदौरा गांव सहित आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। पुरानी पेयजल टंकी के वशीकरण (ध्वस्तीकरण) के बाद नई टंकी का निर्माण अधर में लटका हुआ है, जबकि पुराने पंप हाउस में कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित पानी की सप्लाई बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को खासकर गृहिणियों और रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विभाग ने कई दशक पहले इन क्षेत्रों में पेयजल टंकियों का निर्माण कराया था। पुरानी टंकी जर्जर हो जाने के बाद उसे ध्वस्त कर नई टंकी बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। फिलहाल केवल पिलर ही खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुराने पंपों से ही पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन पंप हाउस पर किसी भी कर्मचारी की तैनाती न होने के कारण सप्लाई अनियमित हो गई है।स्थानीय लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पानी की कमी के कारण घरेलू काम-काज प्रभावित हो रहे हैं और रोजाना की जिंदगी मुश्किल हो गई है।एसडीएम ने लिया संज्ञानइस मामले में एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में आ गई है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्राचार कर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नई टंकी का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और पंप हाउस पर कर्मचारियों की तैनाती कर नियमित पेयजल सप्लाई बहाल की जाए, ताकि गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से राहत मिल सके।

Don't try, this is illigal.