वेतन भुगतान न होने पर निविदा कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में सौंपा पत्रक

जमानिया। बिजली विभाग जमानियां के निविदा कर्मचारीयों के पिछले पांच माह से वेतन भुगतान न होने पर निविदा कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में पत्रक सौंप कर वेतन भुगतान करने की मांग की तथा निविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि दो दिनों के अंदर में अगर वेतन भुगतान नहीं किया जाता है। तो हम कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग के संबंधित अधिकारियों को होगी। निविदा कर्मियों ने बताया कि पिछले 5 माह से वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से हम निविदा कर्मी भुखमरी के कगार पर खड़े हो गए हैं। तथा घर परिवार चलाने में अनेकों प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। बकाया वेतन की मांग को लेकर कार्यालय में अधिशासी अभियंता के नाम पत्रक सौंपा गया है ताकि हम सभी का वेतन भुगतान हो सकें।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.