विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने तहसीलदार सेवराई को सौंपा ज्ञापन

 

 

सेवराई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा अपनी बिभिन्न मांगो के तहत तहसीलदार सेवराई सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा कि विगत 09 वर्ष से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन करने प्रारम्भिक वेतनमान उच्चीकरण एसीपी विसगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता वाहन भाता/मोटर सायकिल भत्ता अनुमन्य करने विशेष वेतन भत्ता 100 रूपये से बढ़ाकर 2500 रूपये प्रतिमाह करने आदि मूल मांगे सैकड़ों पत्राधार एवं परिषद व शासन स्तर पर विभागीय सहमति के बावजूद यथावत बनी हुई है। 3000 लेखपाल अपने परिवार से 500 से 1000 किमी दूर भय एवं तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं। अनार्नण्डलीय स्थानान्तरण हेतु निर्गत शासनादेश 23 अगस्त 2 के अनुसार अंतर मण्डलीय स्थानान्तरण हेतु आनलाईन आवेदन परिषद ने मगा लिए है। किन्तु स्थानान्तरण सूची आज तक जारी नहीं की गयी, जबकि अन्य विभागों के हजारों कर्मचारियों के स्थानान्तरण हो चुके हैं। शासन द्वारा दिनांक 02.07.2025 से 03.09.2025 में दिये गये निर्देश के बावजूद राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु चयन वर्ष 2025-26 की डीपीसी अभी तक नहीं हो सकी है।

इस मौके पर नागेंद्र प्रताप, शंकर कुमार,वसीम खान, सुनील भारती, शेषनाथ, पंकज कुमार, दानिश सईद, जनार्दन आदि लेखपाल गण मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.