विद्या प्रचारिणी सभा एवं गहमर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के द्वारा बैठक सम्पन्न,विद्यालय के खाते से फर्जी तरीके से धन निकासी एवं एमडीएम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर हुई चर्चा

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर इंटर कॉलेज में गुरुवार की सुबह विद्या प्रचारिणी सभा एवं गहमर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य मारकंडेय यादव के खिलाफ विद्यालय के खाते से फर्जी तरीके से धन निकासी एवं एमडीएम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा कर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि निलंबित प्रधानाचार्य मारकंडे यादव शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से विद्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है इसके द्वारा मिड डे मील योजना में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है साथ ही आधा दर्जन से अधिक पदों पर नियुक्ति में भी इन्होंने अनियमितता बरतते हुए अपात्रों का भी चयन किया है विद्यालय के खातों से फर्जी तरीके से धन की निकासी की गई है गहमर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि फर्जी तरीके से धन निकासी करने के बाद साथ-साथ विद्यालय में बच्चों के एडमिशन पर भी जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं इसके साथ संविदा पर कार्य करने वाले अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों का वेतन पिछले कई माह से उनके द्वारा रोक कर रखा गया है। सदस्यों द्वारा यह निर्यण लिया गया कि जब तक इनके खिलाफ पूरी तरह से जांच कर इनको बर्खास्त नही किया जॉयेगा तब तक ये विद्यालय में नही आएंगे।

Don't try, this is illigal.