रिमझिम बारिश और तेज हवा से धान की फसल को नुक्सान की आशंका,किसान हो रहे चिंतित

 

 

अजित कुमार सिंह 

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र में रिमझिम बारिश और तेज हवा से धान की फसल को नुक्सान की आशंका, किसान हो रहें चिंतीत नगसर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले तीन चार दिन से आसमान में छाए घने बादल और रूक रूक कर हो रही बारिश मौसम का मिजाज बदल दिया है और ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने हल्की-हल्की ठंड महसूस करना शुरू कर दिया है। यह बारिश जहां एक ओर मौसम को सुहावना बना रही है वहीं दूसरी ओर किसानो की चिंता बढ़ा रही है। खेतों में धान की कुछ फसल कटाई कर खेतों में पलहारी कर दिया गया है वह बारिश पानी से भिंग रहे हैं,वहीं कुछ फसल कटाई के लिए तैयार है, जबकि कुछ फसल तैयार होने में समय है। लगातार फुहारों और नमी से फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है । कई जगहों पर धान की बालियां झुकने लगी है और खड़ी फसल खेतों में गिरने से कटाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें धान की फसल गिरने से पैदावार में कमी आ जाती है जिससे किसान चिंतित हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि यह बारिश जारी रहा तो धान की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं । मौसम में अचानक आई ठंडक के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं , जबकि किसानों ने फसल को लेकर काफी चिंतित हैं ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.