महाराज गुहराज निषाद जयंती मनाई गई

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कर्मनाशा नदी के तीनों तरफ से घिरा सुरहां गांव में हनुमान स्पोर्टिंग क्लब द्वारा भगवान पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के शाखा महाराज गुहराज निषाद जयंती मनाई गई वही विधि विधान से पूजा पाठ किया गया वही आयोजनों द्वारा यूपी और बिहार के व्यासों द्वारा चैत का प्रोग्राम रखा गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल आयुक्त विनोद शंकर चौबे ने फीता काटकर एवं महाराज गुहराज की मूर्ति को माला पहनकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अपने संबोधन में कहा कि वेद पुराण में निषादों का वर्णन है भगवान रामचंद्र जी जब 14 वर्ष के लिए वनवास गए तो उनकी मुलाकात महाराज गुहराज निषाद से हुई और वहीं पर उनकी मित्रता हुई बनवास में कुछ दिन तक दोनों मित्र एक साथ रहे भगवान राम को निषाद ने नवका पार कराया अपने पूर्वजों की जयंती यहां के युवा मान रहे हैं बहुत बड़ी बात है।
इस मौके पर लाल मोहर चौधरी ,सुधीर चौधरी, कवि चौधरी ,त्रिभुवन चौधरी, अखिलेश चौधरी, विशाल चौधरी, सुदामा चौधरी ,जोगिंदर चौधरी, मुखराम चौधरी, बृजेश चौधरी, गोलू चौधरी, मोती चौधरी आदि लोग मौजूद रहे


