Latest News

यूपी सैनिक स्कूल में क्षेत्र के दो बेटियों का चयन,क्षेत्र में हर्ष व्याप्त

सेवराई। यूपी सैनिक स्कूल में क्षेत्र के दो बेटियों का चयन होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि यूपी सैनिक स्कूल के कठिन प्रवेश परीक्षा में राफेल एकेडमी गहमर के दो बेटियों ने 1 लाख से अधिक छात्रों से प्रतिस्पर्धा कर सफतला हासिल की है। जिसका रिजल्ट बीते दिनांक 9 जनवरी 26 को अधिसूचित हुआ। कक्षा 9 के लिए लक्ष्मी यादव पुत्री मधुसूदन यादव निवासी करोवीर और कक्षा 6 के लिए शर्मिष्ठा चौरसिया पुत्री गौरी शंकर चौरसिया गहमर ने सफलता अर्जित की। साथ ही गहमर के तीन छात्र प्रतिष्ठित विद्याज्ञान स्कूल के एंट्रेस के प्रारंभिक परीक्षा में प्रतिभागी बने और तीनों ही छात्र ने लाखों बच्चों से प्रतिस्पर्धा कर टॉप 1800 में जगह बनाया। तीनों सफल छात्र अंश चौरसिया पुत्र कमलेश चौरसिया, प्रियल सिंह पुत्री पुरुषोत्तम सिंह उर्फ नीरू और शर्मिष्ठा पुत्री गौरी शंकर चौरसिया है। बच्चो के चयन से परिजनों समेत क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। राफेल एकेडमी के डायरेक्टर कुणाल सिंह ने बताया कि बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान कर उन्हें बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाना हमारा उद्देश्य है।

Don't try, this is illigal.