मां कामाख्या धाम शक्तिपीठ पर भव्य मेला का आयोजन

सेवराई। रामनवमी पर्व पर तहसील क्षेत्र के मां कामाख्या धाम शक्तिपीठ पर भव्य मेला का आयोजन
किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र सहित दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन पूजन करने के उपरांत मेला का लुफ्त उठाया। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के द्वारा आने का क्रम शुरू हो गया था मां के गगन भेजी जयकारे के साथ पूरा माहौल भक्ति में हो गया। पुलिस प्रशासन एवं मंदिर समिति के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे श्रद्धालुओं को धूप में खड़े होने में कोई असुविधा न हो इसके लिए फर्श पर मैट बिछाया गया था। इसके साथ ही फागिंग स्प्रे से पानी की हल्की हल्की फौव्वारे से श्रद्धालुओं को भारी गर्मी के बीच राहत का अनुभव हो रहा था। मंदिर परिसर के आसपास बड़े बड़े झूले और बच्चों को खेलने के लिए विभिन्न तरह के उपकरण लगाया गया था।
गौरतलब हो कि चैत्र रामनवमी पर्व पर प्रत्येक वर्ष यहां मेला का आयोजन होता है। यहां फूलमाला प्रसाद आदि सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जाती हैं। दुर दराज से आने वाले श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन के साथ ही मेला का लुफ्त उठाते हैं। मां कामाख्या के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। मुख्य गेट से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतारबद्ध करते हुए दर्शन के लिए भेजा जा रहा था। मेला परिसर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता अखंड सिंह गहमरी के द्वारा नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई थी।


