भदौरा बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान सहायक पर कार्यवाई,जिला कार्यालय से संबद्ध

सेवराई ।तहसील के भदौरा बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान सहायक संजय सिंह पर कार्यवाई करते हुए उन्हें जिला कार्यक्रम कार्यालय से संबद्ध
कर दिया गया है। यह कार्रवाई कार्यालय के दो गोदाम सील होने के बाद हुई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रंजू द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है।
सीडीपीओ रंजू द्विवेदी ने हाल ही में अनियमितताओं की आशंका के चलते कार्यालय परिसर के दो भंडार कक्षों को सील किया था। हालांकि, गोदाम सील करने का स्पष्ट कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। विभागीय अधिकारी इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।
बिभागीय सूत्रों के अनुसार, सील किए गए गोदामों में पोषण सामग्री और अन्य सरकारी स्टॉक रखा हुआ था। जिसमे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जाहिर की जा रही है। इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की जा रही है।
अब जिला कार्यक्रम कार्यालय से एक जांच समिति इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी। यह समिति गोदामों में रखी सामग्री की गिनती और सत्यापन भी करेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव ने बताया कि सीडीपीओ की शिकायत के आधार पर प्रधान सहायक संजय सिंह पर कार्यवाई करते हुए जिला कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है और अन्य शिकायतों पर भी जांच जारी है।


